न्यूटन का गति का तीसरा नियम (Newton's Thard law)
जब कोई वस्तु किसी अन्य वस्तु पर बल आरोपित करती है तो जितना बल वस्तु अन्य वस्तु पर बल आरोपित करेगी उतना ही बल , विपरीत दिशा में अन्य वस्तु द्वारा उस वस्तु पर कार्य करता है।
नियम : ” हर क्रिया की समान और विपरीत प्रतिक्रिया होती है। ”
इसे दूसरे शब्दों में ऐसे भी कह सकते है की बल हमेशा युगल (जोड़े) के रूप में पाया जाता है।
उदाहरण : जैसे जब एक रोकेट को आसमान में छोड़ा जाता है तो राकेट पीछे जमीन पर बल लगाती है या क्रिया करती है जिससे जमीन राकेट पर विपरीत बल लगाती है या प्रतिक्रिया करती है जिससे राकेट ऊपर की तरफ उठता है ऊपर की तरफ उठने के लिए जमीन द्वारा इस पर प्रतिक्रिया के रूप में बल लगाया जाता हैं |
गति के तृतीय नियम के महत्वपूर्ण बिन्दु निम्नलिखित है –
तृतीय नियम में क्रिया एवं प्रतिक्रिया का अर्थ केवल बल से है। एक सरल और स्पष्ट रूप से तृतीय नियम बताता है कि बल हमेशा जोड़े के रूप में उत्पन्न होते है। वस्तु A पर वस्तु B के द्वारा आरोपित बल हमेशा वस्तु B पर वस्तु A के द्वारा आरोपित बल के बराबर एवं विपरीत होता है।तृतीय नियम में क्रिया और प्रतिक्रिया के बारे में यह गलत धारणा हो सकती है कि क्रिया , प्रतिक्रिया से पहले होती है अर्थात क्रिया कारण है और प्रतिक्रिया प्रभाव है। तृतीय नियम में इस प्रकार का कारण प्रभाव सम्बन्ध नहीं होता है। B के द्वारा A पर बल और B पर A के द्वारा बल एक ही समय पर कार्य करते है। इनमे से किसी भी एक को क्रिया और दुसरे को प्रतिक्रिया कह सकते है।क्रिया और प्रतिक्रिया बल भिन्न भिन्न वस्तुओं पर लगते है , न कि समान वस्तु पर। इसलिए यदि हम किसी भी एक वस्तु (A या B ) की गति को देखे तो दोनों में से केवल एक बल सम्बन्धित होता है। यह गलत है कि दोनों बलों को जोड़ने और परिणामी बल शून्य प्राप्त होने का दावा करे। इस प्रकार दो वस्तुओं के सम्पूर्ण निकाय की बात करे , FAB (B द्वारा A पर बल) और FBA ( A द्वारा B पर बल) निकाय (A + B) के आंतरिक बल है। इनको जोड़ने पर शून्य बल मिलता है। किसी वस्तु या कणों के निकाय के अन्दर आंतरिक बल जोड़े के रूप में निरस्त हो जाते है। यह एक मुख्य तथ्य है कि द्वितीय नियम वस्तु के लिए अथवा कणों के एक निकाय के लिए लागू होता है|
क्रिया और प्रतिक्रिया बल परिमाण में बराबर और दिशा में विपरीत होते है। लेकिन अलग अलग वस्तुओं पर कार्य करते है इसलिए क्रिया और प्रतिक्रिया एक दुसरे को कभी निरस्त नहीं करती है।
व्यावहारिक उदाहरण :
बंदूक से गोली छूटने पर पीछे की ओर गति करती है : बंदूक से गोली छोड़ते समय बंदूक गोली पर आगे की ओर बल (क्रिया) लगाती है। न्यूटन के गति विषयक तृतीय नियम के अनुसार गोली बंदूक पर बराबर प्रतिक्रिया विपरीत दिशा में पीछे की ओर लगाती है , जिस कारण बंदूक प्रतिक्षिप्त होकर पीछे की तरफ गति करती है
सबसे पहले न्यूटन ने इन्हे अपने ग्रन्थ फिलासफी नेचुरालिस प्रिंसिपिआ मैथेमेटिका में संकलित किया था। न्यूटन ने अनेक स्थानों पर भौतिक वस्तुओं की गति से सम्बन्धित समस्याओं की व्याख्या में इनका प्रयोग किया था। अपने ग्रन्थ के तृतीय भाग में न्यूटन ने दर्शाया कि गति के ये तीनों नियम और उनके सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण का नियम सम्मिलित रूप से केप्लर के आकाशीय पिण्डों की गति से सम्बन्धित नियम की व्याख्या करने में समर्थ हैं।
गति के प्रथम नियम -
http://alltech05.blogspot.com/2020/06/newtons-first-law-all-tech.htm
गति के द्वितीय नियम -
http://alltech05.blogspot.com/2020/06/newtons-second-law-all-tech.html

No comments:
Post a Comment